Chocolate Mysore Pak Recipe का इतिहास :

मैसूर पाक शादियों और विभिन्न मेलों में परोसी जाने वाली एक सामान्य मिठाई है और दक्षिणी भारत की बहुत प्रसिद्ध मिठाई है। मैसूर के महाराजा, कृष्णराज वोडेयार (1884-1940), भोजन के शौक़ीन हुआ करते थे और मैसूर के अम्बा विलास महल में एक विशाल रसोईघर बना रखा था, जिसमें असाधारण व्यंजन एक साथ रखे जा सकते थे। पकवान की शुरुआत का श्रेय उनके प्रमुख शेफ काकासुर मदप्पा को दिया जाता है। बेसन, घी और चीनी मिला कर, उन्होंने एक चिकनी पाक (या मिश्रण) बनाई। यह एक बार शाही थैली पर एक गर्म मिठाई की तरह पेश किया गया था।


हम यहाँ जो मसूर पाक बनाने वाले है वो ट्रेडिशनल रेसेपी से बिलकुल अलग हे। ये बहुत ही जल्दी बन जाती है। 
और इसमें लगने वाले ingredients बहुत कम इस्तेमाल होते हे। जी हा आप सिर्फ दो ingredients से ये मिठाई बना सकते है।  



तो आइये बनाते हे Chocolate Mysore Pak

Ingredients :


1. मलाई 1 कप 
2. चीनी 4 tbsp (आवश्यकता के अनुसार ) 
3. इलायची पाउडर 1 छोटा चमच 

Chocolate Mysore Pak Recipe की विधि :

1. एक नॉन स्टिक पैन ले ले। और उसमे 1 कप मलाई का डाल ले। मलाई जो हम यहाँ इस्तेमाल कर रहे हे वो हमने फुल क्रीम दूध की ली है। 

2. मलाई को हिलाते रहे और मलाई को पिघलने दे। जैसे मलाई पिघल जाये उसमे एक छोटा चम्मच इलायची पाउडर डाले। इलायची पाउडर ज़रूरी नहीं है। अगर नहीं हे तो मत डाले। लेकिन अगर डालेंगे तो इससे मिठाई का टैस्ट और खुशबू बड़ जाता है। आपके पास पाउडर नहीं है तो आप इलायची को थोड़ा कूट कर दाल दे। 

3. मलाई को लगतार हिलाते रहे। और इस बात का ध्यान रखे की गैस की आंच ज्यादा न हो। हमे इसे धीमी आंच पे पकाना हे और लगातार  हिलाते रहना है। नहीं तो आपकी मलाई निचे लगने लगेगी। 

4. इसके साथ ही हम चीनी भी दाल देंगे मैंने यहाँ 4 tbsp चीनी ली है। आप अपने अनुसार दाल सकते है। 

5. चीनी डालने के साथ साथ मिश्रण को हिलाते रहे।  थोड़ी देर में चीनी पिघलना शुरू हो जाएगी और आपका मिश्रण गाढ़ा होना शुरू हो जायेगा।  गैस की आंच को धीमी ही रखे।  जब मिश्रण घी छोड़ने लगे तो आप समझ जाये की आपकी रेसिपी बस बनने ही वाली हे। 

6. घी छोड़ने के साथ आप देखेंगे की मिश्रण आपना रंग बदल रहा हे। ऐसा चीनी caramelize होने से होता है। मिश्रण थोड़ा ब्राउन कलर का हो जाये तब गैस की आंच को बिलकुल ही धीमा कर दे।  मिश्रण को हिलाते रहे ताकी निचे चिपके नहीं। 

7. गैस बंद कर दे और पैन को गैस से उतार ले। ध्यान रहे की मिश्रण का कलर जब लाइट ब्राउन हो तभी गैस से उतर ले। हमे चीनी को ज्यादा caramelize नहीं करना हे। इससे आपका मिश्रण कड़वा हो सकता है। 

अब पैन के मिश्रण को किसी बड़े चमच से साइड में कर ले। और घी को अलग कर ले। घी को किसी और बर्तन में निकल ले। ये घी आप सब्जी में डालने या रोटी पे लगाने के काम में ले ले। अगर आप सोच रहे है की चीनी की वजह से घी मीठा जो जायेगा तो घाबरिये नहीं घी मीठा नहीं होगा। आप इसे नार्मल घी की तरह इस्तेमाल कर सकते है। 

अब हमारा जो मिश्रण हे उसे एक मोल्ड में डाल लेंगे। 

मिश्रण को थोड़ा प्रेस कर के एक्स्ट्रा घी निकल ले। थोड़ा ठंडा होने दे। हल्का ठंडा होने पे इसको किसी तीखे चाकू से चौकोर स्लाइस कर ले। धयान रहे स्लाइस करने  के लिए आप तीखी चीज़ ही इस्तेमाल करे क्यों की ये मिठाई बहुत ही सॉफ्ट होती हे। तो हल्का गरम रहते ही इसके स्लाइस करे और ठंडा होने के लिए रख दे। 

हमारा Chocolate Mysore Pak रेडी हो गया हे। 

इस रेसेपी को fridge में रखने की ज़रुरत नही हे। इसे 15 - 20 दिन आराम से रख सकते है और ये खराब नहीं होती। रखने के लिए एयर टाइट डब्बे का इस्तेमाल करे।   

अगर आपको ये रेसिपी पसंद आयी तो हमे ज़रूर बताये। और किसी रेसेपी के बारे में आप जानना चाहते है तो हमे कमेंट कर के बताये।

Post a Comment

0 Comments